इस आर्टिकल में हम साउथ इंडस्ट्री के प्रसिद्ध Rowdy star Vijay devarakonda के बारे में बात करेंगे और जानेंगे। विजय देवरकोंडा के परिवार और उनके शिक्षा के आलावा विजय देवरकोंडा का फिल्मी करियर (Vijay Deverakonda Movie List) और उन्हें प्राप्त पुरस्कार के बारे में जानेंगे। निचे लोगो द्वारा पूछे गए सर्वाधिक सवालों (FAQ) के जवाब भी दिए हुए है।

विजय देवरकोंडा का जीवन परिचय | Vijay Deverakonda Biography

Vijay Deverakonda Biography in Hindi

Deverakonda Vijay Sai एक भारतीय अभिनेता (Actor) और फिल्म निर्माता (film Producer) हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। देवरकोंडा विजय साई का जन्म 9 मई 1989 को तेलंगाना राज्य के हैदराबाद शहर में हुआ था, विजय देवरकोंडा के नाम से जाना जाता है। 2018 से, विजय ने फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 सूची में जगह बनाई है।

Vijay Deverakonda अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2011 की फिल्म Nuvvila के साथ की थी। विजय देवरकोंडा ने काफी हिट फिल्मे भारतीय सिनमा को दी है और अपने एक्टिंग से लोगो के दिलो में जगह बनाई है। Vijay Deverakonda ने फिल्म निर्मित के रूप में 2019 की फिल्म Meeku Maathrame Cheptha  से शुरू किया। विजय देवरकोंडा की प्रोक्शन कम्पनी का नाम King of the Hill Entertainment है।

Vijay Deverakonda TV show पर भी आ चुके है, 2017 में Bigg Boss 1 और 2019 में Bigg Boss 3 में। विजय को 7 अवार्ड में नोमिनशन हुआ था जिसमे से उन्हें 5 पुरस्कार प्राप्त हुए है जिसमें एक फिल्मफेयर पुरस्कार, एक ज़ी गोल्डन अवार्ड्स, एक नंदी पुरस्कार और एक SIIMA पुरस्कार हैं। विजय की लास्ट फिल्म 2022 में आई Liger थी, जो एक बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी। Liger विजय की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी।

फूड डिलीवरी ऐप Zomato के ब्रांड एंबेसडर Vijay Deverakonda रह चुके है। और अक्टूबर 2018 को, देवरकोंडा ने अपना fashion brand Rowdy Wear को लॉन्च किया। बाद में, Rowdy Wear को 2020 में Myntra पर लॉन्च किया गया। अप्रैल 2019 में Vijay Deverakonda एक गैर-लाभकारी संगठन The Deverakonda Foundation की।

देवरकोंडा ने राहत कोष (relief funds) में दान दिया है, जिसमें 2019 के पुलवामा हमले में पीड़ितों के परिवारों को दान भी शामिल है। COVID-19 महामारी संकट में विजय देवरकोंडा के फाउंडेशन ने Middle Class Fund (MCF) की मदद से 1.7 करोड़ खर्च कर, 17000 middle class families को बुनियादी जरुरी वस्तुओं के साथ सफलतापूर्वक मदद प्रदान की थी। उनके community effort में शामिल होने के लिए 8500 से अधिक स्वयंसेवकों (volunteers) ने 1.5 करोड़ से अधिक का दान दिया।

विजय देवरकोंडा का परिवार | Family of Vijay Deverakonda

विजय देवरकोंडा के पिता का नाम Deverakonda Govardhan Rao है जो पेशे से  टेलीविजन सीरियल निर्देशक थे, सफलता न मिलने के कारण उन्होंने यह काम छोड़ दिया। विजय देवरकोंडा की माता का नाम Deverakonda Madhavi है जो पेशे से एक भारतीय उद्यमी और सॉफ्ट स्किल और व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षक (personality development coach) हैं।

विजय देवरकोंडा के एक छोटे भाई भी है Anand Deverakonda, जो पेशे से एक एक भारतीय अभिनेता हैं जो तेलुगु फिल्मों में दिखाई देते हैं। विजय देवरकोंडा का विवाह अभी नहीं हुआ है, (Vijay Deverakonda is Unmarried).

विजय देवरकोंडा की शिक्षा | Education of Vijay Deverakonda

विजय देवरकोंडा ने अपनी 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई श्री सत्य साई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उसके बाद देवरकोंडा ने Little Flower Junior College से इंटरमीडिएट का अध्ययन किया। उसके बाद उन्होंने बदृका कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से बैचलर ऑफ कॉमर्स (Bachelor of Commerce) की डिग्री प्राप्त की।

विजय देवरकोंडा का फिल्मी करियर | Film career of Vijay Deverakonda

Vijay Deverakonda अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2011 की तेलुगु फिल्म Nuvvila के साथ की थी। और तमिल करियर की शुरुआत 2018 की फिल्म NOTA से की थी और हिंदी फिल्मी करियर (बॉलीवुड डेब्यू फिल्म) की शुरुआत 2022 की Liger से की थी। अब 2022 तक देवरकोंडा ने 17 फिल्म की है और 2023 में Samantha के साथ Kushi फिल्म आ रही है, जिसे 1 September 2023 को रिलीज़ किया जा रहा है।

Vijay Deverakonda TV show पर भी आ चुके है, 2017 में Bigg Boss 1    और 2019 में Bigg Boss 3 में। देवरकोंडा ने फिल्म निर्मित के रूप में 2019 की फिल्म Meeku Maathrame Cheptha से शुरू किया, उसके बाद उन्होंने 2021 में Pushpaka Vimanam नाम से निर्मित की। विजय देवरकोंडा की प्रोक्शन कम्पनी का नाम King of the Hill Entertainment है।

विजय देवरकोंडा का पुरस्कार | Award of Vijay Deverakonda

विजय देवरकोंडा  को 7 अवार्ड में नोमिनशन मिला था, जिसमे से उन्होंने 5 पुरस्कार जीते। विजय देवरकोंडा को 2015 की फिल्म Yevade Subramanyam के लिए Nandi Awards मिला। 2017 की फिल्म Arjun Reddy के लिए उन्हें 3 अवॉर्ड  में नॉमिनेशन मिला, 2017 में Zee Golden Awards तथा 2018 में Filmfare Awards South और SIIMA अवॉर्ड के लिए, जिसमे से उन्होंने दो अवॉर्ड जीता Zee Golden Awards और Filmfare Awards South.

2018 की फिल्म Geetha Govindam के लिए उन्हें फिर 2 अवॉर्ड  में नॉमिनेशन मिला, Filmfare Awards South और SIIMA अवॉर्ड (दो केटेगरी में), जिसमे से उन्हें 2019 में Filmfare Awards South प्राप्त हुआ। उसके बाद उन्हें 2020 में Youth Icon South (Male) के लिए SIIMA अवॉर्ड दिया गया।

About The Author

1 thought on “विजय देवरकोंडा का जीवन परिचय | Vijay Deverakonda Biography

Leave a Reply