इस आर्टिकल में हम मार्च 2024 में आने फिल्मो और वेब सीरीज (Upcoming Movies & Web Series in March 2024) के बारे में बात करेंगे। हमे इस आर्टिकल को पब्लिश करने में देरी हो गई कोई नहीं देर आए दुरुस्त आए, इस आर्टिकल में हमने South (तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम), Hindi, Punjabi, English आदि भाषाओ में आने वाली लोकप्रिय और अच्छी फिल्मो के बारे में बताया है।

Upcoming Movies in March 2024

हमने Upcoming Movies in March 2024 को 3 केटेगरी में बाटा है जैसे Upcoming Movies in 1st to 10 March और Upcoming Movies in 11 to 20 March और Upcoming Movies in 21 to 31 March 2023. इस तरह हमने साउथ की फिल्मो, बॉलीवुड फिल्मे और हॉलीवुड फिल्मो के साथ ott पर आने वाली वेब सीरीज के बारे में भी बताया है।

Upcoming Movies in 1st to 10 March 2024

Upcoming Movies in 1st to 10 March 2024
Upcoming Movies in 1st to 10 March 2024

Laapataa Ladies Movie

Amir Khan के प्रोडक्शन हाउस में बानी Laapataa Ladies Movie एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसके निर्दशक Kiran Rao है। इस फिल्म में Chhaya Kadam, Ravi Kishan, Sparsh Srivastav, Nitanshi Goel, Pratibha Ranta, Satendra Soni मुख्य किरदार में है और फिल्म को 1 मार्च 2024 को रिलीज किया गया है।

Dange Movie

Dange एक हिंदी भाषा की एक्शन-ड्रामा फिल्म है जो 1 मार्च 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन बेजॉय नांबियार ने किया है और दंगे फिल्म में हर्षवर्धन राणे, निकिता दत्ता, एहान भट्ट और टीजे भानु मुख्य किरदार में है।

फिल्म की कहानी दो दोस्तों के बारे में है जिनके रास्ते अलग-अलग हो जाते हैं और उनमें कड़ी प्रतिस्पर्धा पैदा हो जाती है।

Dune: Part Two

Dune: Part Two एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसके डायरेक्टर Denis Villeneuve है और फिल्म में टिमोथी चालमेट, ज़ेंडाया और रेबेका फर्ग्यूसन मुख्य किरदार में है। यह 2021 की फिल्म Dune का सीक्वल है । फिल्म को 1 मार्च 2024 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जा रहा है।

Maamla Legal Hai web series

रवि किशन की Maamla Legal Hai एक कोर्टरूम कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज़ है, यह सीरीज़ नेटफ़्लिक्स पर 1 मार्च को रिलीज़ हुई है, इसमें रवि किशन के आलावा नैला ग्रेवाल, अनंत जोशी, और अंजुम बत्रा जैसे कलाकार हैं।

Sunflower season 2

Sunflower season 2 एक कॉमेडी-क्राइम Web Series है, जिसका निर्देशन Navin Gujral ने किया। वेब सीरीज में सुनील ग्रोवर और अदा शर्मा हैं, और यह 1 मार्च 2024 को ZEE5 पर स्ट्रीम की गई है।

Kaagaz 2 Movie

Kaagaz 2 Movie हिंदी भाषा की सच्ची घटनाओं से प्रेरित ड्रामा फिल्म है, जिसके निर्देशक VK Prakash है। फिल्म में Anupam Kher, Satish Kaushik, Darshan Kumaar, Neena Gupta और Smriti Kalra मुख्य किरदार में है। Kaagaz 2 को को सिनेमाघरों में 1 मार्च 2024 को हिंदी भाषा में रिलीज़ किया गया है।

Operation Valentine Movie

Shakti Pratap Singh Hada द्वारा निर्देशित Operation Valentine Movie एक देशभक्तिपूर्ण तेलुगु भाषा की एयर-एक्शन ड्रामा फिल्म है, फिल्म में Varun Tej और Manushi Chhillar मुख्य किरदार में है। Operation Valentine Movie को नाटकीय रूप से 1 मार्च 2024 को हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज़ किया जा रहा है।

Maharani season 3 web series

महारानी के 2 सीजन के बाद तीसरा सीज़न आ गया है, यह web series को Sony Liv पर 7 मार्च को रिलीज़ होगी, सीज़न का निर्देशन सौरभ भावे ने किया है। Maharani season 3 में हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में रानी भारती की भूमिका निभाती हैं।

सीज़न में अमित सियाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, कानी कुसरुति, अनुजा साठे, सुशील पांडे, दिब्येंदु भट्टाचार्य और सोहम शाह भी हैं।

Shaitaan Movie

Vikas Bahl द्वारा निर्देशित Shaitaan Movie एक सुपरनैचरल थ्रिलर फिल्म है, शैतान फिल्म में अजय देवगन, आर. माधवन, ज्योतिका और जानकी बोदीवाला मुख्य किरदार में हैं। Shaitaan Movie को हिंदी भाषा में 8 मार्च 2024 में रिलीज़ किया जा रहा है। शैतान फिल्म को 2023 की गुजरती फिल्म Vash का रीमेक है।

Tera Kya Hoga Lovely Movie

Tera Kya Hoga Lovely एक हिंदी भाषा की सामाजिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन बलविंदर सिंह जांजुआ ने किया है, यह फ़िल्म 8 मार्च, 2024 को महिला दिवस के मौके पर रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में Ileana D’Cruz और Randeep Hooda साथ में नजर आएंगे।

Gaami Movie

Gaami एक तेलुगु भाषा की एडवेंचर-ड्रामा फिल्म है, फिल्म को 8 मार्च 2024 को तेलुगु भाषा में रिलीज किया जा रहा है। Gaami फिल्म विद्याधर कगीता द्वारा निर्देशित है और इस फिल्म में विश्वक सेन और चंदिनी चौधरी मुख्य किरदारों में होंगे।

Bhimaa Movie

ए. हर्ष द्वारा निर्देशित Bhimaa Movie तेलुगु भाषा की फंतासी एक्शन ड्रामा फिल्म है, फिल्म में प्रिया भवानी शंकर, मालविका शर्मा, नासर, नरेश, पूर्णा, वेनेला किशोर, रघु बाबू, मुकेश तिवारी, छम्मक चंद्र, निहारिका कोनिडेला और रोहिणी के साथ गोपीचंद मुख्य भूमिका में हैं। Bhimaa Movie को 8 मार्च 2024 को तेलुगु भाषा में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Upcoming Movies in 11 to 20 March 2024

Upcoming Movies in 11 to 20 March 2024

Kung Fu Panda 4

Kung Fu Panda 4 एक अमेरिकी एनिमेटेड मार्शल आर्ट कॉमेडी फिल्म है, यह कुंग फू पांडा फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है। यह फिल्म माइक मिशेल द्वारा निर्देशित है। Kung Fu Panda 4 को अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल और हिंदी में 15 मार्च 2024 को रिलीज़ किया जा रहा है।

Bastar: The Naxal Story Movie

Bastar: The Naxal Story Movie एक छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित क्राइम-ड्रामा फिल्म है। फिल्म के डायरेक्टर Sudipto Sen है, फिल्म को नाटकीय रूप से हिंदी भाषा में 15 मार्च 2024 को रिलीज़ किया जा रहा है।

Bastar Movie में अदा शर्मा, शिल्पा शुक्ला, यशपाल शर्मा, सुब्रत दत्ता और राइमा सेन मुख्य किरदार में है, Bastar Movie की कहानी सुदीप्तो सेन और अमरनाथ झा ने लिखी है।

Yodha Movie

Yodha हिंदी भाषा की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित है और फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पटानी आदि किरदार है। Yodha Movie को 15 मार्च 2024 को नाटकीय रूप से हिंदी भाषा में रिलीज़ किया जा रहा है।

Murder Mubarak Movie

होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित Murder Mubarak एक रहस्यमयी, हॉरर और कॉमेडी फिल्म है जिसका प्रीमियर 15 मार्च 2024 को Netflix पर होगा। यह गैर-पारंपरिक पुलिस अधिकारी की कहानी है जो एक हत्या की जांच में शामिल हो जाता है।

Murder Mubarak फिल्म में पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान, विजय वर्मा, करिश्मा कपूर और डिंपल कपाड़िया मुख्य किरदार में हैं।

Tantra Movie 2024

Tantra Movie एक कन्नड़ भाषा की हॉरर फिल्म है, फिल्म को Srinivas Gopisetti द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। Tantra Movie को 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है, इसमें अनन्या नागल्ला और धनुष रघुमुद्री हैं।

Jatt Nuu Chudail Takri Movie

Jatt Nuu Chudail Takri पंजाबी भाषा की एक कॉमेडी और हॉरर फिल्म है, जिसे विकास वशिष्ठ द्वारा निर्देशित किया गया है, फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल, सरगुन मेहता, रूपी गिल और निर्मल ऋषि हैं। Jatt Nuu Chudail Takri Movie को पंजाबी भाषा में 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जा रहा है।

Upcoming Movies in 21 to 31 March 2024

Upcoming Movies in 21 to 31 March 2024

Ae Watan Mere Watan Movie

Ae Watan Mere Watan Movie सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक थ्रिलर-ड्रामा है, ऐ वतन मेरे वतन फिल्म के डायरेक्टर Kannan Iyer है, फिल्म को 21 मार्च 2024 को Amazon Prime Video स्ट्रीमिंग किया जा रहा है। ऐ वतन मेरे वतन फिल्म में फिल्म में सारा अली खान, एलेक्स ओ’नेल, इमरान हाशमी, अभय वर्मा, आनंद तिवारी आदि आधी किरदार है।

Swatantra Veer Savarkar Movie

Swatantra Veer Savarkar एक बायोपिक-ड्रामा फिल्म है, कहानी देश की आज़ादी में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन Randeep Hooda ने किया है, और 22 मार्च को हिंदी और मराठी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।

Madgaon Express Movie

Madgaon Express एक हिंदी भाषा की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, फिल्म के डायरेक्टर कुणाल खेमू है और फिल्म को 22 मार्च 2024 को नाटकीय रूप से हिंदी भाषा में रिलीज़ किया जा रहा है। Madgaon Express फिल्म में नोरा फतेही, दिव्येंदु शर्मा, अविनाश तिवारी आदि किरदार है।

The Goat Life Movie

Blessy द्वारा निर्देशित The Goat Life मलयालम भाषा की एक सर्वाइवल ड्रामा फिल्म है, यह बेन्यामिन के 2008 के मलयालम उपन्यास Aadujeevitham का रूपांतरण है, जो एक सच्ची कहानी पर आधारित है। The Goat Life फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक मलयाली आप्रवासी नजीब की भूमिका निभाई है।

The Goat Life फिल्म को भारत में 28 मार्च 2024 को नाटकीय रूप से मलयालम भाषा में रिलीज़ किया जा रहा है। यह फिल्म एक अंतरराष्ट्रीय सह-उत्पादन है जिसमें भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका की कंपनियां शामिल हैं।

Crew Movie

Rajesh Krishnan द्वारा निर्देशित Crew Movie एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। Crew 2024 Movie नाटकीय रूप से हिंदी भाषा में 29 मार्च 2024 को रिलीज़ किया जाएगा। Crew 2024 Movie में हमे तब्बू, करीना कपूर खान, कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

Do Aur Do Pyaar Movie

Do Aur Do Pyaar एक हिंदी भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, फिल्म के डायरेक्टर Shirsha Guha Thakurta है, फिल्म में Vidya Balan, Pratik Gandhi, Ileana D’Cruz और Sendhil Ramamurthy मुख्य किरदार में नजर आएंगे। Do Aur Do Pyaar Movie नाटकीय रूप से हिंदी भाषा में 29 मार्च 2024 को रिलीज़ किया जाएगा।

Conclusion

इस आर्टिकल में, मार्च 2024 में आने वाली फिल्मों और वेब सीरीजों (Upcoming Movies in March) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। साउथ, हिंदी, पंजाबी, अंग्रेजी आदि भाषाओं में इनमें शामिल हैं। यह एक उत्कृष्ट स्रोत है जो दर्शकों को मार्च 2024 में आने वाली विभिन्न फिल्मों और वेब सीरीजों की जानकारी प्रदान करता है। अगर हमसे कोई गलती हुई तो हमे कमेंट कर बताए।

1 thought on “Upcoming Movies in March 2024 | South, Hindi, Hollywood Movies

Leave a Reply